Highlights

मनोरंजन

शादी के 5 दिन बाद इस अंदाज में दिखी आलिया

  • 21 Apr 2022

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी-टाउन की चर्चित शादी थी। आलिया-रणबीर की शादी कई मायनों से अलग थी। ग्रैंड वेडिंग को छोड़कर घर पर शादी करने से लेकर सात की जगह चार फेरे लेने तक कपल ने कई वेडिंग गोल्स सेट किए। यहां तक की आलिया ने भी अपने दुल्हन लुक को बेहद ही सिंपल रखा था। वहीं शादी के 5 दिन बाद कपूर खानदान की बहू को पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया था। आलिया को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इस दौरान उन्होंने बेहद सिंपल लुक रखा था। लुक की बात करें तो रणबीर की दुल्हनिया ने बेबी पिंक सूट कैरी किया। आलिया ने बिंदी, खुले बालों और झुमकों से अपना लुक कंप्लीट किया था।