अब दूसरी जगह शादी की तैयारी, पीडि़ता पहुंची पुलिस के पास
इंदौर। एक युवती को बदमाश ने शादी का झांसा दिया और उसकी अस्मत से खिलवाड़ करता रहा। जब युवती ने शादी की बात कही तो इनकार कर दियाऔर अब दूसरी जगह शादी की तैयारी कर रहा है। इस पर पीडि़ता पुलिस के पास पहुंची और आरोपी पर प्रकरण दर्ज कराया।
मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम तहसीन रजा उर्फ बबलू निवासी अशरफ नगर खजराना है। पीडि़ता डॉक्टर है। आरोपी और वह साथ में पढ़ते थे। दोनों की 10 साल पहले दोस्ती हुई थी। आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा दिया और किराए के कमरे पर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उस से दूरी बनाना शुरू कर दिया। लड़का अब कहीं और शादी करने की तैयारी कर रहा था। पीडि़ता को जब यह बात पता लगी तो उसने मामले में पुलिस अधिकारियों को शिकायत की थी।
नाबालिग और युवती से छेड़छाड़
छेड़छाड़ के दो मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। एक जगह राह चलती लड़की से छेड़छाड़ हुई, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। वहीं दूसरी जगह एक नाबालिग बच्ची के साथ अधेड़ किराना कारोबारी ने गलत हरकत की है। छेड़छाड़ का पहला मामला अन्नपूर्णा पुलिस ने दर्ज किया है। 20 वर्षीय लड़की की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीडि़ता केसरबाग ब्रिज के पास चाणक्यपुरी चौराहे से रात के समय गुजर रही थी तभी आरोपी ने उसका रास्ता रोक कर उससे छेड़छाड़ की। पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इधर राऊ पुलिस ने किराना कारोबारी राजेंद्र पिता छोटेलाल लखेरा उम्र 54 साल निवासी अशोक विहार के खिलाफ 9 साल की बच्ची से गलत हरकत की धाराओं में केस दर्ज किया है। बच्ची किराना दुकान पर सामान लेने जाती थी तो आरोपी उसे बहाने से अंदर बुलाता और उसके साथ गलत हरकत करता था। बच्ची ने अपनी मां को यह बात बताई जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा।
इंदौर
शादी का झांसा देकर करता रहा अस्मत से खिलवाड़
- 03 Sep 2022