इंदौर। बाणगंगा और छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में दो युवतियों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। एक में जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसे धमकाया कि ज्यादा बोली तो तेरे 35 टुकड़े कर दूंगा। वहीं दूसरे मामले में रिश्तेदार भतीजा ही लिव में रहकर हम उम्र मौसी से संबंध बनाता रहा।
छत्रीपुरा पुलिस ने 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर सौरभ ओटवाल के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती की दूर के रिश्ते में लगने वाली बहन का लड़का है जो उसके रिस्ते में भतीजा लगता है। दोनों हम उम्र है । जिसके चलते दोनों में प्रेम प्रसंग हुआ। युवक ने पीडि़ता को झांसा देकर सम्बन्ध बनाए जिसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। जिसके चलते दोनों में कई बार सम्बंध बने। बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया। यहां भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इसी प्रकार बाणगंगा पुलिस ने बताया कि 22 साल की युवती की शिकायत पर मामले में केस दर्ज कर शिवकंठ नगर निवसी शुभम परमार को गिरफ्त में लिया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि बताया कि आरोपी युवक से उसकी पहचान थी। आरोपी बिना बताए उसके घर आया और ज़बरन सम्बन्ध बनाए। पीडि़ता ने मना किया तो प्यार का बोलकर शादी करने का कहने लगा। जिसके झांसे में वह आ गयी जिसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया । गत दिनों वह वापस उसके कमरे पर आया और सम्बन्ध बनाने के बाद बोला की शादी तो नही करुगा, ज्यादा बोली तो पेंतीस टुकड़े जरूर कर दूँगा। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
इंदौर
शादी का झांसा देकर दो युवतियों से दुष्कर्म, एक में आरोपी ने युवती को धमकाया- 35 टुकड़े कर दूंगा
- 17 Jan 2023