इंदौर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी महिला से कई सालों तक संबंध बनाता रहा। जब पीडि़ता ने शादी की बात कही तो आरोपी पुलिसकर्मी अपनी बात से मुकर गया। पुलिसकर्मी इंदौर थाने में पदस्थ है।
पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर बलात्कार सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में पुलिसकर्मी फरार बताया जा रहा है। पीडि़ता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पति से तलाक के बाद वह शहर अलग घर लेकर रहने लगी थी। इस दौरान धार में पदस्थ पुलिसकर्मी प्रधान आरक्षक राजेन्द्र डामोर निवासी मूसाखेड़ी इंदौर से संपर्क में आई थी। पुलिसकर्मी ने शादी का भरोसा दिलाकर परिवार का खर्चा चलाने की बात भी कही थी। जिसके बाद पुलिसकर्मी घर आकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। पिछले कुछ दिनों से पुलिसकर्मी ने बातें भी बंद कर दी। जब उससे संपर्क किया तो उसने शादी से मना कर दिया और घर का खर्चा उठाने की बात से भी मुकर गया। जिससे कोतवाली थाने आकर आरोपी पुलिसकर्मी पर प्रकरण दर्ज कराया है।
इंदौर
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पुलिस कर्मी के खिलाफ केस दर्ज
- 23 Sep 2022



