Highlights

इंदौर

शादी के दो माह बाद फांसी लगाकर दे दी जान

  • 06 May 2022

इंदौर। एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि उसकी दो माह पहले ही शादी हुई थी।
घटना एकता नगर की है। यहां रहने वाले गणेश पिता प्रकाश को इलाज के लिए बड़े अस्पताल लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। रिश्तेदार ने बताया कि कल परिवार शादी में गया हुआ था। वह गैरेज गए हुए थे। घर पर वापस आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर उन्होंने फोन लगाया, लेकिन फोन भी नहीं उठाया। इस पर छत पर गए और वहां से घर के अंदर घुसे। इस पर गणेश फंदे पर लटका हुआ मिला। उसे उतारकर अस्पताल लेकर आए,लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच कर रही है।
युवती ने काट लिया हाथ
लाबरिया भेरू इलाके में रहने वाली एक युवती ने हाथ काट लिया। फातिमा को इलाज के लिए बड़े अस्पताल लाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। परिवार ने अस्पताल में बताया कि उसका बहन से विवाद हो गया था। इस दौरान गिलास फूट गया। इस पर फातिमा ने अपना हाथ काट लिया। परिवार उसे अस्पताल लेकर आया। अब पुलिस उसका बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।