Highlights

इंदौर

शादी के बाद पति ने नहीं बनाए संबंध, ससुराल वालों ने दहेज की मांग कर निकाला

  • 18 Jul 2022

इंदौर। शहर में रहने वाली एक 30 साल की युवती अपने ससुराल मुंबई से मायके लौटी और पुलिस के पास पहुंची। महिला ने पुलिस को आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद भी पति ने उससे संबंध नहीं बनाए। उसका शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हुआ है, ये बात ससुराल वालों ने उससे छिपाई। इतना ही नहीं, शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज की मांग करने लगे। 20 लाख रुपए की डिमांड की। एक दिन पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब लगातार दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 30 साल की महिला की शादी 10 फरवरी 2019 को मुंबई में रहने वाले प्रीतेश से हुई थी। पीडि़ता के परिजनों ने दहेज में नगद 7 लाख रुपए के साथ ही 25 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही प्रीतेश उसके पिता विजय और मां इंदिरा ने 20 लाख रुपए लाने के लिए प्रताडि़त किया। जब मांग पूरी नहीं हुई तो 14 जून 2022 को प्रीतेश ने मारपीट कर पीडि़ता को इंदौर में उसके घर भेज दिया। अब उसे 13 लाख रुपए लाने के लिए परेशान कर रहे हैं। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दहेज में पांच लाख की मांग
महिला थाना पुलिस ने बताया कि  फरियादी राखी सूर्यवंशी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी दिलीप से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले छोटीछोटी बातों पर ताना देकर पांच लाख रुपए की मांग करते रहे।यही नहीं पति के अन्य महिला से भी संबंध भी हैं। इसके चलते वे बच्चों की भी जवाबदारी नहीं उठाते। तंग आकर महिला ने शिकायत दर्ज करवाई।