Highlights

इंदौर

शादी के बाद पति ने नहीं बनाए संबंध, दहेज के लिए सताने का भी आरोप

  • 30 May 2022

इंदौर। एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि शादी के बाद उसने पति धर्म नहीं निभाया और उसके साथ संबंध भी नहीं बनाए। आए दिन इस बात को लेकर मारपीट करते हैं। साथ ही महिला का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग और पति दहेज के लिए दबाव बनाते हैं।
महिला थाना पुलिस के मुताबिक कालानी नगर में रहने वाली 29 साल की महिला ने अपने पति, सास-ससुर और ननद पर दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कराया है। पीडि़ता ने यह भी आरोप लगाया है कि पति ने शादी के बाद से दो साल तक उससे संबंध नहीं बनाए। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की है। पीडि़ता ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी जनवरी 2020 में हुई थी। ससुर इंदौर पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद से रिटायर्ड हैं। शादी के बाद से ही पति तनाव में होने की बात कहकर संबंध नहीं बनाते थे। वे कहते थे कि उन्हें परेशानी है। पीडि़ता जब पति के पास जाती तो वह गुस्सा करने लगता। इसके चलते कुछ दिन बाद पीडि़ता को शक हुआ। शादी के तीन माह बाद मारपीट और दहेज को लेकर प्रताडि़त किया जाने लगा।
तीन दिन पहले पीडि़ता ने अपने पिता और भाई के साथ थाने आकर शिकायत की थी। मामले में शनिवार दोपहर जब पति को थाने बुलाया गया तो उसके पिता द्वारा पूर्व में पुलिस सेवा में होने के चलते प्रकरण दर्ज नहीं करने को लेकर दबाव बनाया गया। काफी हंगामे के बाद मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया। जिसमें रुपयों को लेकर प्रताडि़त करने की बात लिखी गई।