Highlights

इंदौर

श्री गुटकेश्वरधाम सद्गुरू परिवार न्यास निकालेगा बाबा की भव्य सवारी

  • 08 Jul 2022

परिवर्तित मार्ग से निकलेगी बाबा गुटकेश्वर महादेव की शाही सवारी
इंदौर। किला मैदान स्थित प्राचीन शिवालय बाबा गुटकेश्वर महादेव की वर्षों की परंपरा के अनुसार इस बार भी सावन के अंतिम सोमवार 8 अगस्त को शाम 5 बजे बाबा गुटकेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी नगर भ्रमण पर निकलेगी। श्री संस्था गुटकेश्वरधाम सद्गुरु परिवार न्यास एवं शाही सवारी संयोजक पंडि़त धीरज शुक्ला, चन्द्रप्रकाश दुबे, अरुण शर्मा एवं मनोज तिवारी  ने बताया कि विगत 2 वर्षों से कोरोना महामारी में बाबा की सवारी मंदिर परिसर में ही निकालकर महाआरती एवं महाप्रसादी वितरित की गई थी, लेकिन इस वर्ष बाबा गुटकेश्वर महादेव की सवारी भव्य स्वरूप व लाव-लश्कर के साथ निकाली जाएगी। गुटकेश्वर महादेव की शाही सवारी इस वर्ष परिवर्तित मार्ग से निकाली जाएगी। शाही सवारी का मार्ग परिवर्तित करने का कारण बताते हुए न्यास परिसर के सदस्यों ने कहा कि प्रतिवर्ष जिस मार्ग से बाबा की शाही सवारी निकाली जाती है। वह मार्ग नगर निगम द्वारा सीमेंटीकरण का किया जा रहा है। जिससे बाबा की सवारी का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
शाही सवारी में सम्मिलित होने के लिए विशेष रूप से मथुरा- वृंदावन के संतों का आगमन होने जा रहा है। उनके साथ ही महामंडलेश्वर रामगोपाल दासजी महाराज, महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास जी महाराज , दादू जी महाराज सहित अनेक संत बाबा गुटकेशवर महादेव की भव्य शाही सवारी में सम्मिलित होंगे। न्यास से जुड़े तीनों पदाधिकारियों ने बताया कि उज्जैन महाकाल के ढोल एवं नगाड़े बाबा गुटकेशवर  महादेव की शाही सवारी के विशेष आकर्षण होंगे। इसी तरह इस बार ग्यारह सौ महिलाओं की भव्य कलश यात्रा भी यात्रा में सम्मिलित रहेगी। 11 ब्राह्मण विद्वानों द्वारा पूरे यात्रा मार्ग में बाबा गुटकेशवर महादेव का दुग्ध अभिषेक किया जाएगा। महादेव के ऊपर झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।। पूरे यात्रा मार्ग पर बाबा गुटकेश्वर महादेव की महाप्रसादी वितरित की जाएगी।