इंदौर। नेहरू नगर रोड नंबर 9 पर नवरात्रि के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल कोषाध्यक्ष सन्नी ठाकुर और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जितेंद्रसिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर एमआईसी मेंबर वरिष्ठ पार्षद नंदकिशोर पहाडिय़ा, मंडल अध्यक्ष अमित रघुवंशी, भाजपा नेता महेंद्र पहाडिय़ा, युवा नेता रत्नेश मेंदोला, अजय सालुंके, आनंद शिंदे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद थे।
इंदौर
श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण
- 08 Oct 2022