Highlights

इंदौर

शिविर के साथ  होगा शुभारंभ

  • 12 Sep 2022

इंदौर। महाराजा अग्रसेन की 5146वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर के सेवाभावी समाज बंधुओं ने शिवोदया अग्रसेवा संगठन की स्थापना करने का संकल्प किया है। होटल मंगल सिटी में समाजसेवी जगदीश बाबाश्री एवं अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष राजेश बंसल के आतिथ्य में आयोजित बैठक में पीडि़त मानवता की सेवा एवं समाज के जरूरतमंद बंधुओं की हर प्रकार से मदद करने के पावन संकल्प के साथ संस्था का गठन करने का निर्णय लिया गया। संस्थापक भावना नितिन अग्रवाल ने बताया कि इसका शुभारंभ रविवार 18 सितंबर को सुबह 10 बजे एयरपोर्ट रोड स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के साथ किया जाएगा। शिविर में मोतियाबिंद के मरीजों के नि:शुल्क आपरेशन हेतू चयन होगा। शंकर नेत्रालय के सहयोग से उक्त आपरेशन होंगे। इस तरह सेवा के अनुष्ठान के साथ इस संस्था का शुभारंभ होगा। बैठक में विभिन्न अग्रवाल संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। अंत में भावना नितिन अग्रवाल ने आभार माना।