इंदौर। द्वारकापुरी पुलिस ने नागू यादव पिता मगन यादव निवासी प्रजापत नगर की शिकायत पर उसके जीजा धर्मेन्द्र निवासी शिव शक्ति नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। नागू ने पुलिस को बताया की आरोपी ने शराब पीने के लिए 500 रुपए मांगे। उसने इनकार कर दिया। उस पर जीजा ने गाली- गलौज करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बडी बहन अन्नू वहां पर गई। उसने समझाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ में भी गाली- गलौज की। इस पर नागू ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
वन विभाग के कर्मचारी से मारपीट
इंदौर। बडग़ोंदा थाना क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारी के साथ में मारपीट कर दी। आरोपी पेड़ काट रहा था। जब उसे रोका गया तो आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। सचिन शंकर वर्मा पिता गौतम वर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी महू की शिकायत पर महेश और शर्मिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आड़ा पहाड़ से चोरल के बीच में आरोपी जंगल में पेड़ काट रहे थे। जब वन विभाग की टीम वहां पर पहुंची और आरोपियों को पेड़ काटने से मना किया। इस पर आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर डंडे से मारपीट कर दी।



