Highlights

इंदौर

शराब पीने के लिए बहाया खून, रुपए नहीं देने पर किए हमले

  • 04 Jun 2022

इंदौर। शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनआों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं।
द्वारकापुरी पुलिस ने बताया कि राहुल पिता लखन वर्मा निवासी 4 सी दिग्विजय मल्टी  की रिपोर्ट पर क्षेत्र में रहने वाले राहुल राठौर पर केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने दिग्ििवजय मल्टी के सामने दिग्विजय सामने उसका रास्ता रोक लिया और कहा कि कि मुझे शराब पीने के लिये 500 रुपये दो तो मैनें बोला की मेरे पास पैसे नही है तो उसी बात को लेकर मुझे गालिया देने लगे मैनें गाली देने से मना किया तो राहुल ने किसी नूकिली वस्तु से हमला कर दिया, जिससे मुझे दोनों पैर व दाहिने अंगूठी पर चोट लगी। साथ ही धमकाया कि आईन्दा शराब पीने के लिये पैसे नही दिया तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा। इसी मामले में राहुल राठौर ने राहुल वर्मा पर केस दर्ज कराया है। उसका आरोपी है कि राहुल वर्मा ने शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
इसी प्रकार दूसरी घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि नरेंद्र पिता सतीश विश्वकर्मा 19 साल निवासी राधाकृष्ण नगर थाना बाणगंगा  की रिपोर्ट पर केदार नगर में रहने वाले मंजू के खिलाफ केस दर्ज किया है। नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि  वह शाद किराना स्टोर के सामने गरीब नवाज कालोनी से होता हुआ कहीं पर जा रहा था, तभी रास्ते में आरोपी मिला जो मेरे पास आकर बोला कि मुझे शराब पीने के लिये 500 रुपये दे , मैने उससे बोला कि मैं तुम्हें पैसे क्यो दू मैं तुम्हे नही जानता हूँ ,तभी वह लड़का मुझे गालिया देकर बोला कि तू मुझे नहीं जानता मेरा नाम मंजू दादा है , मैने उसे गालिया देने से मना किया तो उसने मेरे साथ मारपीट करने लगा और अपनी कमर से एक चाकू निकालकर मेरे बाये पैर की जांघ , बायें हाथ की भुजा तथा बाये कंधे पर चाकू से हमला कर दिया। मैंने बचने के लिए शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
रुपए मांगे तो मार दिया चाकू
चाकूबाजी की एक अन्य घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के नर्मदा चौराहा स्थित आनडोर के सामने हुई। यहां हरिओम नगर में रहने वाले कार्तिक पिता शिवकुमार प्रजापति के साथ  आयुष निवासी सूर्यदेव नगर और वीरेंद्र उर्फ अजय निवासी कबीटखेड़ी ने मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। कार्तिक ने पुलिस को बताया कि  मै ओनडोर मे डयुटी पर था, तभी वहां काम करने वाले आयुष ने कल रात में कुछ सामान ओनडोर से ले गया था जो मैंने उसे शुक्रवार की शाम 4 बजे तक पैसा जमा कराने को कहा था जो उसने पैसा जमा नहीं कराया तो मैने कहा कि पैसा जमा करा दो इसी बात पर से नाराज होकर मुझे गालियां देता हुआ ओनडोर से गया और थोडी देर मे एक चाकू लेकर अपने साथी वीरेन्द्र उर्फ अजय के साथ आया और गालियां देकर विवाद करते हुए देकर पेट में चाकू मार दिया। इस दौरान हंगामा सुनकर लोगों की भीड़ जमा हुई तो धमकाते हुए भाग निकला।