Highlights

राज्य

शहडोल में वन विभाग की टीम पर हमला, अतिक्रमण रोकने गए दो कर्मचारियों पर बरसाए पत्थर, लट्ठ भी मारे

  • 10 May 2023

शहडोल। शहडोल जिले में जंगल की जमीन पर अवैध कब्जा रोकने गए वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। कब्जा करने वालों ने वन विभाग के कर्मचारियों से मारपीट की। मंगलवार को हुए इस हमले का वीडियो भी सामने आया है। वन विभाग के कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
जिले के सीधी थाना क्षेत्र के महुआ टोला गांव में सुरेश दुबे ने वन भूमि पर कब्जा कर लिया। वह इस पर निर्माण कर रहा था। बीट गार्ड नारायण प्रसाद यादव व रमजान मोहम्मद को ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी थी। अवैध कब्जा रोकने के लिए दोनों वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सुरेश दुबे के द्वारा किए जा रहे वन भूमि पर अवैध कब्जा को रोकने के लिए कहा। इससे सुरेश दुबे नाराज हो गया। विवाद करते हुए ल_, पत्थर व ईंट से वन विभाग के कर्मचारियों हमला कर दिया। गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी है।
बीट गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुरेश दुबे पर शासकीय कार्य में बाधा व अन्य धाराओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।