कलेक्टर ने दिये बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
इंदौर। कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री पवन जैन, डॉ. अभय बेडेकर, अजयदेव शर्मा, राजेश राठौड सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने समयावधि पत्रकों की समीक्षा कर संबंधित प्रकरणों के जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित मत्स्य अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने मत्स्य पालन क्षेत्र में मछुआरों के केसीसी बनाने के कार्य में बरती गई लापरवाही को दृष्टिगत रखते हुए मत्स्य अधिकारी का वेतन रोकने के भी निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्प लाइन में लंबित प्रकरणों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये है कि सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाये। प्रकरणों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण तथा संतुष्टि पूर्वक किया जाये। उन्होंने कहा कि जिन विभागीय अधिकारियों द्वारा शिकायतों के निराकरण में लगातार लापरवाही बरती जा रही है, उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देश दिये कि दस्तक अभियान में एनीमिया पॉजिटिव पाए गए बच्चों एवं गर्भवती माताओं का निरंतर फॉलोअप लिया जाए।
इंदौर
सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का संतुष्टि पूर्वक करें निराकरण - कलेक्टर
- 06 Sep 2022



