पतंग, गुड़, तिल की दुकानों पर उमड़ रहे लोग
इंदौर। मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी रविवार को मनाया जाएगा। पतंगबाजी का दौर 14 जनवरी शनिवार को रहेगा। पर्व के पहले बाजार में खासा उत्साह नजर आ रहा है। शहर में पतंग-डोर की करीब 50 दुकानें सजी हैं। शहर में पतंग और डोर बिकने का अनुमान है। शनिवार सुबह से शाम तक आकाश पतंगों से रंगीन होगा, वहीं जमीन पर गिल्ली-डंडे भी खेले जाएंग।
पंडीत कपिल महाराज काशी ने बताया की इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी रविवार को मनाया जाएगा। उज्जैन के सिद्ध विजय पंचांग और निर्णय सागर पंचांग के अनुसार सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी को रात में 8:44 पर होगा। विक्रमादित्य पंचांग के अनुसार रात 3:06 पर होगा। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश को लेकर पंचांगों में मतांतर है। यह स्पष्ट है कि मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी रविवार को ही मनाया जाएगा। इस वर्ष संक्रांति का नक्षत्र नाम मंदाकिनी है। मंदाकिनी नाम की संक्रांति क्षत्रियों को सुख समृद्धि प्रदान करती है, और राजाओं का बल बढ़ाती हैं। संक्रांति का वाहन व्याघ्र , उपवाहन अश्व है। पीत वस्त्र ,गदा आयुध, रजत पात्र, पायस भक्षण, कुमकुम लेपन, भूत जाति,जातिपुष्प, कंकणभूषण, पर्णकंचुकी कुमार्यवस्था है।
बच्चों में उत्साह
मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के लिए बच्चों में खासा उत्साह है। बच्चों ने अपनी-अपनी पसंद की पतंग और डोर की चकरियां खरीद ली हैं। पतंगबाजी के शौकीन युवाओं की पतंगों की दुकानों पर भीड़ लग रही है। मकर संक्रांति पर्व पर तिल-गुड़ की गजक व अन्य व्यंजनों की भी अच्छी ग्राहकी हो रही है। शहरभर में गजक की करीब 30 दुकानें सजी हैं, जहां मकर संक्रांति के पहले ग्राहकों की भीड़ लग रही है।
इंदौर
संक्रांति के लिए सजे बाजार
- 12 Jan 2023