Highlights

इंदौर

सेक्सटार्शन गैंग का सदस्य पकड़ाया

  • 01 Nov 2022

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने देशभर में कुख्यात सेक्सटार्शन गैंग के सदस्य को राजस्थान से पकड़ लिया है। आरोपी ने इंदौर के निजी कालेज के स्टोर मैनेजर को ब्लैकमेल किया था। परेशान मैनेजर ने खुदकुशी भी कर ली थी। पुलिस के मुताबिक, तीन महीने पूर्व राजेंद्र नगर नगर में एक कालेज में स्टोर मैनेजर ने सेक्सटार्शन गैंग के जाल में फंस कर जान दी थी। पुलिस ने तकनीकी आधार पर जांच की और भरतपुर जिले से रईस नामक बदमाश को पकड़ लिया। रईस ने एक युवती के नाम से रजिस्टर्ड सिम कार्ड से मैनेजर को काल लगाया था। युवती के नाम से ही बात की और उनका निर्वस्त्र अवस्था में वीडियो बना लिया था।