कार्यवाही के दौरान व्यापारियों से सम्मान से बात करने व समझाइश के निर्देश
इंदौर। नगर निगम द्वारा अगले दो से तीन दिनों में शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक विक्रेताओं व दुकानों में उपयोग होने पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। शहर में एक जुलाई से सिंगल उस प्लास्टिक पर रोक लगाने के पश्चात निगम द्वारा अभी तक प्लास्टिक उत्पादों व डिस्पोजेबल आइटम पर छुटपुट कार्रवाई निरंतर की जा रही है। अब निगम की जोन स्तर की टीमें प्रभावी रूप से कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी हुई है।
इसी संबंध में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्लास्टिक डिस्ट्रीब्यूटर्स, डीलर व विक्रेताओ के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शासन के निदेर्शानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया गया है एवं प्लास्टिक मानव जीवन के लिए घातक है इसलिए हमारा उद्देश्य की इंदौर शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाएं। इंदौर शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने के लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। इसके विपरीत भी अगर सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन संग्रहण विक्रय किया जाता है तो निगम द्वारा चालानी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन संग्रहण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई के दौरान चालन पर उल्लेख करें कि किस कारण से चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही महापौर द्वारा अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कार्यवाही के दौरान व्यापारियों से सम्मान के साथ बात करें एवं उन्हें समझाइए दे।
इंदौर
सिंगल यूज प्लास्टिक के विक्रेताओं व दुकानदारों पर अब निगम करेगा सख्त कार्रवाई
- 20 Aug 2022