Highlights

इंदौर

सीजन में पहली बार 10 डिग्री से नीचे आया रात का पारा

  • 03 Jan 2023

जनवरी माह के दूसरे पखवाड़े में सर्दी का तेज असर दिखाई देगा
इंदौर। सोमवार और मंगलवार की सुबह से शहर में ठंड का असर दिखाई दिया। इस सीजन में पहली बार इंदौर में रात का पारा 10 डिग्री के नीचे गया। दिसंबर माह में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास से दर्ज किया गया था। सोमवार सुबह शहर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य था।
रात में उत्तरी और उत्तर पूर्वी हवाएं 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। सुबह धुंध रहने से दृश्यता 1700 मीटर दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में शहर में उत्तर पूर्वी व पूर्वी हवाएं अधिकतम 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। वहीं सुबह हवाएं अधिकतम 17 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। गौरतलब है कि रविवार को शहर में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री था जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। रविवार के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट देखने को मिली। रविवार को दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली और अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 23 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 2 से 3 जनवरी तक तापमान में हल्की गिरावट होने से हल्की सर्दी दिखाई देगी। इसके बाद पुन: हवाओं का रुख दक्षिणी व पश्चिमी होने से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऐसे में जनवरी माह के दूसरे पखवाड़े में सर्दी का तेज असर दिखाई देगा। हिमालय क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के कारण हवाओं का रुख होकर पूरी तरह पूर्वी और उत्तरी पूर्वी हो रहा है। इस वजह से अभी ठंडक का असर दिखाई दे रहा है। 1 से 3 जनवरी तक तापमान में हल्की गिरावट होने से हल्की सर्दी दिखाई देगी। इसके बाद पुन: हवाओं का रुख दक्षिणी व पश्चिमी होने से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऐसे में जनवरी माह के दूसरे पखवाड़े में सर्दी का तेज असर दिखाई देगा।