Highlights

इंदौर

साढ़े 17 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा मैकेनाइज्ड पार्किंग

  • 15 Sep 2022

इंदौर। राजवाड़ा से कुछ ही कदम पर स्थित वीर सावरकर मार्केट में मैकेनाइज्ड पार्किंग का बनाया जाएंगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अन्तर्गत इस पार्किंग प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरु होने वाला है। स्मार्ट सिटी कम्पनी ने निर्माण शुरु करने के लिए टैंडर जारी कर दिए है। इस स्थान पर पहले रोबोटिक पार्किंग बनाने की प्लानिंग की गई थी। प्रोजेक्ट के मुताबिक 17 .54 करोड़ रुपए की लागत से वीर सावरकर मार्केट में मैकेनाइज्ड़ पार्किंग तैयार किया जाएंगा।
शहर की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग है। सबसे ज्यादा दिक्कत मुख्य बाजारों और मार्गों पर है, क्योंकि पार्किंग न होने पर रोड की दोनों साइड वाहन खड़े होने से यातायात जाम होता रहता है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। पॉकिंग की समस्या को देखते हुए कई बार जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने मिलकर प्लानिंग की मगर सफलता नहीं मिली। ऐसे में एक बार फिर से पार्किंग की समस्या को हल करने के प्रयास शुरू किए गए।
तकनीकी कारणों से निरस्त करना पड़ा रोबोटिक पार्किंग
 शहर के मध्य क्षेत्र यानी राजबाड़ा और आसपास के बाजारों में वाहन खड़े करने की समस्या को दूर करने को लेकर यह प्रयास शुरू हुए।  निगम ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजबाड़ा और आसपास के बाजारों में कहीं मैकेनाइज्ड तो कहीं मल्टीलेवल लेवल पार्किंग बनाने की कार्ययोजना बनाकर टेंडर बुलाना शुरू  किए। नगर निगम ने पहले यहां पर रोबोटिक पार्किंग बनाने के टेंडर जारी कर दिए थे लेकिन तकनीकी कारणों ने रोबोटिक पार्किंग प्रोजेक्ट को निरस्त कर दिया।  अब वीर सावकर मार्केट में रोबोटिक की जगह मैकेनाइज्ड पार्किंग बनाई जाएगी। इसको लेकर स्मार्ट सिटी कंपनी ने टेंडर जारी कर दिए हैं। Þ
खर्च होंगे 17 करोड़ 54 लाख रुपए
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत वीर सावरकर मार्केट में मैकेनाइज्ड पार्किंग 17 करोड़ 54 लाख रुपए में बनाई जाएगी। इसमें एक साथ 200 कारें और 70 दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। यह पार्किंग 11 हजार वर्गफीट में बनेगी। पार्किंग बनाने का ठेका लेने वाली कंपनी को 15 महिने में काम पूरा करना होगा। इसके साथ ही 5 वर्ष तक ऑपरेटिंग और मेंटेनेंस का ठेका भी पार्किंग बनाने वाली कंपनी का ही रहेगा।
संजय सेतु पर दो पहिया वाहन खड़े होते बाहर
संजय सेतु पर मैकेनाइज्ड पार्किंग बनाई गई है। इसकी क्षमता सिर्फ 50 पहिया वाहन रखने की है। अभी इसका ट्रायल चल रहा है, लेकिन पार्किंग पूरी तरह खाली रहती है और दो पहिया वाहन बाहर खड़े रहते हैं। पार्किंग का शुल्क भी तय नहीं किया है।