इंदौर। अलग- अलग स्थानों पर चोरों ने सूने घरों पर धावा बोला और नकदी व जेवरात सहित अन्य माल उड़ा लिया।
पहली घटना कनाडिय़ा क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार राकेश पाटीदार पिता बद्रीप्रसाद निवासी झलारिया 18 जून को परिवार के साथ बेटे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शिर्डी गया था। लौटे तो घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा था। वहीं अलमारी में रखे पांच जोड़ लहंगे, एक सोने की चेन 8 ग्राम, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल व 12 हजार नकदी सहित बच्चों के कपड़े तो चोरी और बाथरूम में लगे नल तक अपने साथ ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी प्रकार रावजी बाजार पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले गुरप्रीत ङ्क्षसह निवासी कृष्णा हार्मोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कल वह निजी काम से घर ताला लगाकर बाहर गया था। वहां से लौटा तो घर का ताला टूटा था। अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। बदमाश गृहस्थी के सामान के साथ 35 हजार रुपए नकदी सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। इसी तरह छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली रेखा रूपाले पति महेश निवासी एमओजी लाइन के घर से बदमाश एलइडी टीवी, ङ्क्षप्रटर व स्पीकर चुरा कर ले गए।
उधर, अशोक पिता गोपीलाल राजगुरु निवासी केशरबाग रोड ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसके दिमाग का इलाज चल रहा है, जिसके कारण वह चार गोली सुबह व चार गोली शाम को खाता है। कल वह विजयनगर चौराहा गया था, जहां रिलेक्स होने के लिए चार गोली खा ली। करीबन 10 बजे वह एबी रोड के सामने लगी कुर्सी पर सुस्ताने के लिए बैठ गया। इस दौरान उसकी नींद लग गई। नींद खुली तो देखा कि शर्ट की जेब में रखा एक मोबाइल और नकदी 19,500 रुपए कोई बदमाश निकाल कर ले गया।
इंदौर
सूने मकानों में घुसे चोर, नकदी व जेवरात सहित अन्य माल उड़ाया
- 21 Jun 2022



