दिन चढऩे के साथ ही तापमान भी बढऩा शुरू हो जाता है
इंदौर। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम में अचानक बदलाव आ गया। सुबह जहां सर्द हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया है, वहीं दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। दिन चढऩे के साथ ही तापमान बढ़ जाता है। उमस से भले ही थोड़ी राहत मिली है, मगर दोपहर में सूरज की तपीश से गर्मी बढ़ी है। रविवार को इंदौर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस है। शनिवार की तुलना में रविवार के तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, दोपहर में दक्षिणी पूर्वी-पश्चिमी हवा औसतन आठ से 10 किमी मीटर प्रतिघंटे की गति से चली।
इंदौर
सुबह ठंडक तो दोपहर में तेज धूप कर रही परेशान
- 31 Oct 2022