इंदौर। दो मासूम सगे भाई शुक्रवार को नदी के बहते पानी में बह गए। सूचना के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जहां रेस्क्यू कर दोनों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन शाम तक उनका कोई पता नहीं चला। अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू रोक दिया गया, आज सुबह से फिर दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम पहुंची। इस दौरान गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।
घटना रावजी बाजार थाना क्षेत्र के शंकरबाग इलाके की है। शंकरबाग में रहने वाले क्षेत्र में बहने वाली कान्ह नदी के पास खेल रहे थे। इसी दौरान 5 साल के कृष बंसल का पैर फिसला और नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। इसे बचाने के लिए उसके 9 साल के भाई यश बंसल ने कोशिश की तो वह भी तेज बहाव की चपेट में आ गया। लोगों ने बच्चों को पानी में बहते हुए देखा तो वे मदद के लिए पहुंचे लेकिन बहाव इतना तेज था कि कुछ ही पलों मे दोनों मासूम भाई पानी में ओझल हो गए। के नदी में बहने की खबर बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसबीआरएस और निगम की टीम को भी बुलाया और दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन दोपहर में हुई घटना के बाद शाम तक दोनों का कोई पता नहीं चला। लगभग छह घंटे तक चली तलाश के दोरान अंधेरा हो गया, इसके चलते रेस्क्यू रोक दिया गया था। आज सुबह से फिर दोनों की तलाश में सर्चिंग की गई। माना जा रहा है कि पानी के तेज बहाव में किसी नाले के पाइप में दोनों फंस गए होंगे। हालांकि रेस्क्यू टीम के साथ गोताखोर भी दोनों की तलाश में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका था।
इंदौर
सुबह से फिर शुरू हुई नदी में बहे मासूम भाइयों की तलाश
- 17 Sep 2022



