Highlights

इंदौर

सायबर अपराध पर 576वीं कार्यशाला सम्पन्न

  • 22 Dec 2022

इंदौर। संकल्प अभियान के तहत सायबर अपराध एवं सायबर सुरक्षाÓÓ पर 576वीं कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ वरूण कपूर ने संकल्प अभियान के तहत ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनस के छात्र-छात्राओं के लिए सायबर अपराध एवं सायबर सुरक्षाÓÓ विषय पर 576वीं कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्राचार्या डॉं. शिखा अग्रवाल, चेयरमेन नीरज देसाई, डायरेक्टर स्वाती देसाई भी मौजूद थी। डॉ कपूर ने सेमिनार में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सायबर अपराध में नये-नये तरीकों से अपराध की घटनाओं में बढोत्तरी हो रही है। इससे सुरक्षित रहने की जरुरत है। उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा मापदण्डों के साथ सायबर स्पेश का उपयोग करना ही सायबर अपराध से बचाव है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैसेज के जरिए लिंक भेजकर आपकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे आधार कार्ड नम्बर, पेनकार्ड नम्बर, डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, बैंक विवरण एवं ओटीपी के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दे।