नहीं हुई मृतक की शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
इंदौर। सांवेर थाना क्षेत्र में खेत में एक युवक की लाश मिली। लाश बायपास से कुछ दूर अंदर एक खेत में पड़ी थी, उसका सिर व दोनों हाथ गायब थे। केवल निर्वस्त्र धड़ वहां पड़ा था। मामले में पुलिस हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
रविवार को सांवेर पुलिस को सूचना मिली थी कि तराना गांव में दिनेश पटेल के खेत में लाश पड़ी है। सूचना पर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। धड़ खेत में उल्टा पड़ा था। उसे देख लग रहा था कि धारदार हथियार से उसका गला रेत कर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद उसके हाथ भी काट डाले। शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। जहां लाश मिली है, वह सड़क से काफी दूर है। इसके चलते पुलिस आसपास के लोगों से मामले में पूछताछ कर जांच कर रही है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
इंदौर
सिर और हाथ कटा शव मिला
- 03 Oct 2022



