20 मई तक प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
इंदौर । मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा युवाओं को स्व-रोजगार के लिए तैयार करने के लिए 20 से अधिक कार्यक्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण प्रदान करेगा जिससे युवाओं को स्वरोजगार के लिए दक्षता मिल सकेगी और रोजगार को बेहतर तरीके से कर सकेंगे बोर्ड द्वारा विभिन्न रोजगारन्मुखी व्यवसायों जैसे फैशन डिजाइनिंग, सिलाई, रेडीमेड गारमेंट, लेदर गुड्स, बेकरी, फूड प्रोसेसिंग, कम्प्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग, कम्प्यूटर एकाउंट विथ टैली, घरेलू, उपकरण मरम्मत, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, दोना पत्तल निर्माण, टू व्हीलर मरम्मत, ट्रेक्टर रिपेयरिंग/ कम ऑपरेटर, कारपेंटर, मोबाइल रिपेयरिंग आदि का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
डॉ. रमन सिंह सिकरवार का सम्मान
इंदौर । मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रमन सिंह सिकरवार का 5 मई 2022 को कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोग द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश लाल मेहरा, सदस्य चंद्रशेखर रायकवार, डॉ. कृष्णकांत शर्मा एवं आयोग के सचिव श्री प्रबल सिपाहा की उपस्थिति में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोग के सभी अधिकारी, कर्मचारी व कई सेवानिवृत्त अधिकारी और गणमान्य प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
गायत्री महायज्ञ,56 भोग और सांस्कृतिक कार्यक्रम कल
इंदौर । श्री कायस्थ सभा महिला एवं युवा प्रकोष्ठ की ओर से 8 मई,रविवार को सुबह 9 बजे राजीव गांधी चौराहा स्थित मधुर मिलन गार्डन में 56 भोग ,श्रेष्ठ चित्रांश अलंकरण सांस्कृतिक कार्यक्रम ,भजन ,संगीत आदि का आयोजन किया जा रहा है।यह आयोजन भगवान चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव पर होगा,इसमें उन व्यक्तियों को श्रेष्ठ चित्रांश अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा जो निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रहे है।
कला शिविर में बालिकाएं कथक के साथ संगीत भी सीख रही
इंदौर । प्रेस कॉम्प्लेक्स स्थित एक सभागृह में समाज सेवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित बालिकाओं के लिए 107 वें नि:शुल्क कला शिविर में नृत्यांगना सुश्री निवेदिता पण्ड्या ने तीन ताल, तोड़ा आदि की जानकारी देते हुए कथक की कुछ अगली स्टेप्स सिखाई एवं पिछले पाठ का अभ्यास भी कराया। सुश्री भारती थत्ते ने ऊन के धागों से सुंदर क्राफ्ट वर्क कराकर बच्चों से आकर्षक वाल हैंगिंग व अन्य कलाकृतियां बनवाईं। सुश्री स्मिता बरारी ने संगीत अभ्यास में गायकी के गुर सिखाए। प्रतिभाशाली बालिका सुश्री सान्वी चव्हाण ने नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। अतिथि स्वागत आलोक खरे, सुबोध भोरास्कर,पुष्पा महाडिक ने किया। इस अवसर पर ब्रजेश कानूनगो तथा सुरेश रायकवार भी उपस्थित थे।



