Highlights

इंदौर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में श्रेणियों में किया बदलाव बना निगम के लिए चुनौती

  • 11 Nov 2022

नए सर्वेक्षण में सेग्रीगेटेज डोर-टू-डोर कलेक्शन के लिए 10 से बढ़ाकर 13 प्रतिशत किया
इंदौर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अब चार चरणों में किया जाना प्रस्तावित है। यह सर्वेक्षण अब प्रत्येक तिमाही में किया जाएगा। अभी इस सर्वेक्षण के तहत सिटीजन फीडबैक का समय चल रहा है। इस बार सर्वेक्षण की श्रेणियों में किए गए बदलाव निगम के लिए बड़ी चुनौती साबित होंगे, क्योंकि इस बार की परीक्षा अधिक कठिन होगी, क्योंकि नंबरों में बदलाव के साथ ही रेड स्पाट और कचरे से कमाई जैसे घटक जोड़े गए हैं।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 नगरीय निकायों के लिए अब और ज्यादा मेहनत भरा होने वाला है। एक तरफ जहां इस साल का सर्वेक्षण पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण में 2000 अंक ज्यादा यानी 9500 अंकों का होगा और इस बार सर्वेक्षण की थीम भी कचरे से समृद्धि रखी गई है। इसमें कचरे से शहर को समृद्ध बनाने के काम देखे जाएंगे। शहरी स्वच्छता को लेकर भी सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा, पानी की पीक के लाल धब्बे मिलने पर इसे रेड स्पाट में शामिल कर नंबर काटे जाएंगे।