दरोगा को किया बर्खास्त, अन्य पर भी कार्रवाई
इंदौर। शहर में स्वच्छता को लेकर नगर निगम आयुक्त के द्वारा हर दिन निरीक्षण व समीक्षा बैठकें की जा रही है। गुरुवार को झोन क्रमांक 16 के अंतर्गत कई कॉलोनियों व बाजार क्षेत्रों में निरीक्षण का कार्य किया जिसमें कई लापरवाही की शिकायतें मिली। इस बीच निगम आयुक्त ने वार्ड 1 मे लापरवाही के चलते दरोगा राकेश मैलाने को नौकरी से बर्खास्त करने के आदेश दे दिए। इसी तरह सीएसआई व एनजीओ के कर्मचारियों का एक माह का वेतन काटने के निर्देस भी दिए गए।
निगम में काम के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियौें व कर्मचारियों पर आयुक्त के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच झोन क्रमांक 16 में निरीक्षण के दौरान कोताही मिलने पर ये कार्रवाई की गई है।
इंदौर
स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर निगम आयुक्त ने की कार्रवाई
- 17 Sep 2022



