Highlights

इंदौर

सावन मास, दूसरा सोमवार ... शिवालयों में अल सुबह से जलाभिषेक पूजा अर्चना रात्रि को महाआरती

  • 25 Jul 2022


इंदौर। श्रावण मास में शिव भक्तों की आस्था व विश्वास देखते ही बन रहा है। शहर से लेकर अंचल तक शिवालयों में जलाभिषेक, पूजा अर्चना के साथ ही अन्य धार्मिक आयोजनों का दौर जारी है। इस सावन का दूसरा सोमवार पर भोले की भक्ति और आस्था उपसना का दौर सुबह से रात तक दिखाई देगा।
सावन मास दूसरे सोमवार पर शिवालयों पर दर्शनार्थियों का जलाभिषेक, पूजा - अर्चना व धार्मिक गतिविधियों का दौर जारी हैं। मंदिरों में दिन भर धार्मिक पूजा, पाठ, अनुष्ठान, भजन कीर्तन के साथ ही अन्य कार्यक्रम होंगे। शाम को बाबा का भांग, मेवे, मिष्ठान, फल, फूल सहित अन्य वस्तुओं से अलौकिक श्रृगांर आस्था व श्रद्धा का प्रमुख केंद्र रहेगा। इसी तरह राज मोहल्ला स्थित सिद्धेश्वर मंदिर, स्टेशन रोड़ अमरेश्वर महादेव, कंपनी बाग, धारनाक कुटिया वाले महादेव, हरसौला अमरेश्वर महादेव, भगोरा स्थित आबांझेर शिव मंदिर के साथ ही अन्य शिवालयों में भी सावन के दूसरे सोमवार पर दिन भर धार्मिक गतिविधियां जारी रहेगी। मानपुर, चोरल, सिमरोल सहित अन्य अंचल में भी सावन सोमवार पर धार्मिक कार्यक्रमों की बंयार बहेगी।