Highlights

इंदौर

सोशल मीडिया पर दोस्ती में मिला धोखा, वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म

  • 09 Sep 2022

इंदौर। एक महिला को सोशल मीडिया पर अनजान से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। आरोपी ने दोस्ती के बाद महिला को मिलने बुलाकर संबंध बना लिया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। मामले में संयोगितागंज पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम सुभाष पिता अनारसिंह चौहान निवासी हिम्मत नगर पालदा है। उसके विरुद्ध क्षेत्र में ही रहने वाली 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि मार्च 2022 में रेखा नामक महिला की फ्रेंड्स रिक्वेस्ट मिली थी। महिला समझ कर उसने बातचीत शुरू कर दी। करीब 15 दिन बाद उसने बताया कि वह रेखा नहीं बल्कि सुभाष चौहान है और घर के सामने ही रहता है। आरोपी ने मोबाइल नंबर साझा किए और कहा कि जरूरी बात करना चाहता है। उसने महिला से बात की और नौलखा स्थित बैंक के पास मिलने बुलाया। यहां से वह साजन नगर स्थित एक मकान में ले गया और उसके सााथ फोटो खींच लिए। बाद में फोटो जारी कर बदनाम करने की धमकी दी और महिला के साथ कई बार शारिरीक संबंध बनाए। परेशान होकर महिला थाने पहुंची और उसके खिलाफ दु्ष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की एफआइआर करवाई।