इंदौर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मुख्य सेवाकेंद्र प्रेमनगर द्वारा, आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर परियोजना के अंतर्गत, अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष्य पर अनुभूती भवन प्रेमनगर नगर सेवाकेंद्र, इंदौर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था संस्कारो की धरोहर बेटियाँ जिसमे 125 से अधिक भाई बहने उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भ्राता राघवेन्द्र देराश्री (प्राचार्य, दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर, खातीवाला टैंक इंदौर ), भ्राता राजेश आहूजा (व्यवसायी, दुबई),श्रीमती अर्चना खेर (उप महाधिवक्ता, उच्च न्यायालय, म.प्र.),बहन मंजुषा जोहरी (डायरेक्टर, अनादी कला केंद्र एवं मोटिवेशन स्पीकर) ,बी. के. शशी दीदी जी (प्रभारी, मुख्य सेवाकेंद्र प्रेमनगर इंदौर पश्चिम क्षेत्र), बी.के. यश्वनी दीदी (इंदौर बिजलपुर उप सेवाकेंद्र प्रभारी) उपस्थित थे। भ्राता राघवेन्द्र देराश्री जी ने भारतीय संस्कृति में कन्याओ की प्रशंसा करते हुए कहा की बेटियाँ परमात्मा द्वारा दी हुई पवित्र दुआए हैे देने की परम्परा हमारे देश में ही है, आज की नारियां ही भावी भविष्य की समृद्धि है े वो सभी परम भाग्यशाली है जिनके यहाँ बेटियाँ है, आज के समय में हमे बेटियों का संरक्षण,समर्थन और सुरक्षा करनी होगीे परमात्मा ने संस्कार की संस्कृति बेटियों को दी है । तत्पश्चात श्रीमती अर्चना खेर जी ने विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा की हम बहुत भाग्यशाली है जो भारत भूमि पर हमने बेटी के रूप में जन्म लिया, क्योकि हमे अपने अधिकारों के लिए लडऩा नहीं पड़ता है, हमारा समाज, हमारे वरिष्ठजन हमारे लिए लड़ते है विश्व का सबसे अच्छा स्लोगन है बेटी पढाओ, बेटी बचाओ, बेटी बढाओ ।
इंदौर
संस्कारो की धरोहर है बेटियाँ
- 26 Sep 2022



