Highlights

इंदौर

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए चोर

  • 03 Jun 2022

इंदौर। सूने मकान की रैकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक नाबालिग सहित दो को पुलिस ने पकड़ा है। ये चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरे से बचने की कोशिश करते थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर ही इन्हें ढूंढ निकाला।
हीरानगर पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन लड़के गौरी नगर पर लेपटॉप को सस्ते दामों बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना के बाद एक टीम को तीनों को पकडऩे के लिए रवाना किया गया। जवान मौके पर पहुंचे तो तीनों पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हें जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इनसे लेपटॉप के दस्तावेज मांगे तो वह बहाना बनाने लगे। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई तो सागर विहार से चोरी करना बताया गया।
पुलिस ने इनके नाम दीपक धाकड़ पिता बबलू धाकड़ निवासी सुखलिया गांव बाणगंगा और आशीष पिता धन्नालाल कलम निवासी योजना क्रमांक 78 लसूडिय़ा और एक नाबालिग बताया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लेपटॉप, सोने चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि बदमाश पहले सूने घरों की रैकी करते थे, जिन घरों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होते थे, वहां चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलस ने बताया कि इनके महंगे शौक हैं। ये चोरी का माल बेचकर उनसे रुपए मिलते थे, उसे गर्लफ्रेंड और अपने शौक में उड़ा देते थे।