Highlights

इंदौर

सड़क सुधार के लिए निगम ने फिर जारी किए टेंडर

  • 20 Oct 2022

इंदौर। दीपावली से पहले नगर निगम शहर में सड़कों के गड्ढे भरने का काम तेजी से कर रहा है। इसके अलावा जनवरी माह में अप्रवासी भारतीयों के सम्मेलन की तैयारियां भी प्रशासनिक स्तर पर की जा रही है। फिलहाल नगर निगम ने 4 करोड़ रे टेंडर गडढे भरने के लिए जारी किए हैं। 3 अलग-अलग टेंडर अगले माह खोले जाएंगे। पिछले दिनों भी करोड़ों का काम निगम ने सड़कों को लेकर किया था। दीपावली के चलते बाजारों में भीड़ उमड़ रही है और कई जगह निर्माण कार्य के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के दौरान शहर की सड़कों की हालत दयनीय होती जा रही है, जहां डामर की सड़कें बनी हैं वहीं सीमेंट की सड़कों में भी बड़े-बड़े गड्ढे हो जाते हैं जिसके कारण वाहन चालक दुर्घटना के शिकार होते हैं। पिछले कुछ वर्षों में लोगों को मौत भी गड्ढों में गिरने से हुई, मगर नगर निगम समेत अन्य प्रशासनिक अमला इस परेशानी पर ध्यान नहीं देता है। निगम के द्वारा हर साल गड्ढों को भरने के लिए टेंडर जारी किए जाते हैं। इस बार भी इसके लिए करोड़ों खर्च करने के बाद फिर से 3 टेंडर जारी किए गए हैं।