Highlights

इंदौर

सड़क हादसों में गई तीन की जान

  • 29 Aug 2022

इंदौर। दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। तीन में से मामले शिप्रा थाना क्षेत्र के है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
पुलिस के अनुसार पहले मृतक का नाम गंगाराम पिता उमराव उम्र 55 साल निवासी बरलाई जागीर शिप्रा है। गंगाराम पेशे से किसान था। कल वह अपने रिश्तेदार के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहे थे। अचानक असंतुलित होकर ट्रैक्टर से नीचे आ गिरे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसी तरह शिप्रा के ग्राम डकाचिया के नजदीक सड़क हादसे में दिनेश पिता दिलीप की मौत हो गई। दिनेश पेशे से मिस्त्री था। कल वह अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए घर से निकला था तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसके घर वालों को जानकारी मिली तो परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक दिनेश सड़क पर ही पड़ा हुआ था। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। परिजनों के नाराजगी के बाद दिनेश को एफआरबी की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, लसूडिया इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए हैं। वह उज्जैन के रहने वाले थे। इंदौर में अपने रिश्तेदार के यहां बच्चे का जन्म होने पर शुभकामनाएं देने आए थे। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम फारुख पिता गनी पटेल निवासी ग्राम गवाली उज्जैन है। फारुख एक मोटरसाइकिल से अपने माता-पिता को इंदौर लेकर आया था। दरअसल उसकी भतीजी के यहां बेटे का जन्म हुआ था। उसी को देखने के लिए तीनों आ रहे थे। बेस्ट प्राइस के नजदीक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मौके पर ही फारुख की मौत हो गई। जबकि उसके माता-पिता घायल हुए।