Highlights

इंदौर

सडक़ हादसे में युवक की मौत

  • 21 Sep 2023

इंदौर। देवास नाका पर बुधवार रात एक एक्टिवा पर सवार दो युवकों को आयशर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में एक युवक को अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। जबकि साथी को मामूली चोटें आई हैं। रात में दोनों साईट से लौट रहे थे। मृतक युवक फर्नीचर का काम करता है।
लसूडिय़ा पुलिस के मुताबिक घटना देवास नाका इलाके की है। रात करीब 9 बजे के लगभग असीम (23) पुत्र दीपक मालवीय निवासी स्कीम नंबर 78 अपने दोस्त के साथ एक्टिवा से घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही आयशर ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मारी। असीम गाड़ी से गिरकर कई फीट दूर जा गिरा। जबकि साथी कच्ची जगह पर गिरा। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। उन्होंने असीम को अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी मौत हो गई।
परिवार के लोगों ने बताया कि असीम ने पढ़ाई छोड़ दी थी। वह पिता के साथ ही फर्नीचर का काम करने लगा। लसूडिय़ा इलाके में ही उसका काम चल रहा था। दीपक के परिवार में एक बड़ी बहन और एक छोटी बहन है। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने टक्कर मारने वाली आयशर गाड़ी जब्त कर ली है।