Highlights

इंदौर

सराफा बाजार कारोबारी को लगाई 80 लाख की चपत

  • 09 Dec 2022

इंदौर। छत्रीपुरा पुलिस ने 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। दरअसल सराफा बाजार के कारोबारी को बचपन के दोस्त को ही 80 लाख रुपए की चपत लगा दी। कारोबार में मोटे मुनाफे का झांसा दिया और पैसा ले लिया। इतना ही नहीं उसके परिवार के लोगों से भी झूठ बोलकर ज्वेलरी हड़प ली।
पुलिस के अनुसार प्रसन्न पिता संजय जैन निवासी मालगंज का सराफा में कारोबार है। आरोपी का नाम अक्षय पिता मनोज सोनी निवासी मनोरमा गंज है। उसकी भी धान गली में सोने चांदी की दुकान है। फरियादी प्रसन्न और आरोपी अक्षय बचपन के दोस्त हैं। आरोपी ने करीब 3 साल पहले फरियादी को यह झांसा दिया कि वह डायमंड ज्वेलरी का काम कर रहा है, जिसमें मोटा मुनाफा मिल रहा है। अगर प्रसन्न भी उसमें पैसा लगाएगा तो उसे भी मोटा मुनाफा होगा। प्रसन्न ने अक्षय की बातों पर भरोसा करके पैसा लगा दिया। आरोपी अक्षय ने प्रसन्न के परिवार वालों से भी झूठ बोलकर ज्वेलरी हासिल कर ली। लगभग 3 साल बीतने पर भी मुनाफा नही दिया न हीं पैसा लौटाया। परिवार के साथ लगभग 80 लाख की धोखाधड़ी आरोपी अक्षय ने की है। पुलिस अबअक्षय की तलाश जारी है।