इंदौर। सराफा व्यापारी के साथ लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने वाले अराोपी को सराफा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच के बाद उस पर शिकंजा कसा है। फिलहाल उससे धोखाधड़ी की राशि बरामद करने का पुलिस प्रयास कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी शैलेंद्र जैन ने सराफा पुलिस को शिकायत करते हुए बताया था कि नरेश महाजन उससे करीब 624 ग्राम सोना ले गया था और सोना लेते समय उसने यह कहा था कि वह सोना बेचकर जो भी राशि मिलेगी उसे वापस कर देगा लेकिन आरोपी नरेश महाजन ने लंबे समय तक नाही रूपए दिए और ना ही सोना। इस पर फरियादी शैलेंद्र जैन ने पूरे मामले में पुलिस की शरण ली। शिकायत के आधार पर सराफा पुलिस ने जांच शुरू की तो हकीकत सामने आ गई। इस पर सराफा पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी नरेश महाजन को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
इंदौर
सराफा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- 15 Sep 2022