Highlights

इंदौर

सरिये से सिर फोड़ा

  • 20 Sep 2022

इंदौर। एक महिला को अन्य महिला ने परिजन के साथ मिलकर पीट दिया। इस दौरान सरिया मारकर उसका सिर फोड़ दिया। पलासिया पुलिस के अनुसार एकता (45) की शिकायत पर पुष्पा, कमलाबाई और अमित के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी कल उसके पास आई और उस पर आरोप लगाया कि वह उसके पति से बात करती है। उसने इससे मना किया तो आरोपी पुष्पा के साथ में अन्य लोग भी वहां आ गए। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। आरोपी कमला बाई घर से मोगरी ले आई और उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोपी अमित ने भी मारपीट शुरू कर दी। उसे धक्का मारकर गिरा दिया। पुष्पा ने सरिया सिर में मार दिया। उसके सिर में चोट लगी और खून निकलने लगा।
बेटे और बहू ने पीटा
राऊ थाना क्षेत्र में रहने वाले वृद्ध के साथ बेटे-बहू ने विवाद किया। छगनलाल पिता रामरतन (60) रंगवासा की शिकायत पर बेटे गणेश और बहू सुनिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। वृद्ध ने पुलिस को बताया कि बेटा गणेश शराब पीकर घर पर आया। घर आते ही उनकी बहन से बोला कि अपने ससुराल चले जाना। इस पर वृद्ध ने बोला कि बहन मीराबाई शादी के बाद से ही मेरे साथ रह रही और यहीं रहेगी। इसी बात को लेकर बेटे ने उन्हें तथा बहन के साथ में विवाद करना शुरू कर दिया। आरोपी ने अपनी बुआ के साथ में गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बहू सुनिता भी वहां पर आ गई और उनके साथ में गाली-गलौज करने लगी। दोनों ने धमकाया कि ससुराल नहीं गई तो उसे जान से मार देंगे।