जबरेश्वर सेना ने गायों की सेवा की, बुजुर्गों जरूरतमंदों को भोजन कराया
इंदौर। श्राद्ध पक्ष का सबसे अंतिम दिन सर्वपितृ अमावस्या को जबरेश्वर सेना द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। संगठन के सभी सदस्यों ने संरक्षक राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में गायों की सेवा करते हुए उन्हें जहां चारा खिलाया वहीं बुजुर्गों व जरूरतमंदों को इस दिन भोजन भी कराया गया।
दरअसल जबरेश्वर सेना द्वारा धर्म और राष्ट्रहित के कार्य लगातार किए जाते हैं। इसी कड़ी में संरक्षक राजेंद्र चौधरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सर्वपितृअमावस्या पर राजेंद्र चौधरी और सभी सदस्यों ने अपने पितृों की स्मृति में सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इसके चलते सुबह से धर्म और राष्ट्रहित के कार्य के लिए सभी सदस्यों ने देपालपुर से हातोद तक रैली निकाली। इस रैली का जगह-जगह पर स्वागत आमजन द्वारा किया गया। वहीं रैली के रूप में हातोद स्थित ब्रह्म वाटिका पहुंचे सेना के सदस्यों ने गायों की सेवा करते हुए गायों का पूजन कर हारा चारा और घास खिलाई। इसके साथ ही समरता भोज का आयोजन भी किया गया। इस भोज में बुजुर्गों और जरूरतमंदों को भोजन प्रसाद वितरण किया गया। सेना के सदस्यों/कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों से सभी को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया। जबरेश्वर सेना के उक्त सेवा कार्यों की पूरे क्षेत्र में नागरिकों ने प्रशंसा की।