इंदौर। आज सुबह एक हॉकर अखबार बांट रहा था। इस दौरान एक बदमाश ने पेपर लिया। हॉकर ने पैसे मांगे तो वह उसे गालियां देने लगा। इसका उसने जब विरोध किया तो बदमाश ने चाकू निकाला और गले पर रख दिया। हॉकर ने जब बचने की कोशिश की तो बदमाश ने चाकू मार दिया। यह देख जब मौके पर रहवासी एकत्र होने लगे तो बदमाश भाग निकला।
घायल जैसे-तैसे हॉस्पिटल पहुंचा, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना मूसाखेड़ी इलाके की है। बताया जा रहा फरियादी की बड़ी आंत कट गई है, जिसका हॉस्पिटल में तुरंत ऑपरेशन किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार घायल जगदीश पिता कन्हैया पांचाल निवासी मयूर नगर है। आज सुबह वह साइकिल से अखबार बांट रहा था। इस दौरान बदमाश ने घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है चाकू मारने वाले बदमाश का नाम चीकू है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
इंदौर
हॉकर को किया घायल, पेपर के रुपए मांगे तो बदमाश ने मारा चाकू
- 17 May 2022