Highlights

इंदौर

हाट मैदान से जब्त किया दो मुंहा सांप

  • 17 Jun 2022

इंदौर। गुरुवार को वन विभाग और एनजीओ ने एक दो मुंह का सांप शहर के हाट मैदान से जप्त किया है।
दरअसल जप्त किए गए सांप को टोकनी में बंद कर कर नाबालिग बच्चे भीख मांगा करते थे। जिसकी शिकायत लगातार एनजीओ वॉलिंटियर फॉर एनिमल्स को मिल रही  थी। शिकायत के बाद वन विभाग के कर्मचारी और एनजीओ के लोग शहर के हाट मैदान पहुंचे और यहां पर झोपडिय़ों में सर्चिंग की इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी और एनजीओ के लोगों के साथ यहां रहने वाले लोगों ने विवाद कर कहा कि हमारे घरों में कोई सांप नहीं है। जब इन लोगों से सख्ती से पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हुआ और झोपड़ी के अंदर टोकनी में से दो मुंह का सांप बरामद हुआ इस सांप को रेड सैंड बोए कहते हैं। कार्रवाई के बाद वन विभाग की टीम ने सांप को बरामद कर वन विभाग ले गए जहां से उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इतना ही नहीं सांप पकडऩे वाले लोग सांप के दांत तक तोड़ देते हैं और उन्हें दूध पिलाते हैं लेकिन 2 महीनों में ही सांप की मौत हो जाती है। एनजीओ के कार्यकर्ता समर्पित रोहिया ने बताया कि कई दिनों से सांप पकडऩे वाले इन लोगों की शिकायत मिल रही थी। लेकिन जब मौके पर जाकर देखा तो हकीकत सामने आई घरों के अंदर टोकनी हो में आज मेरी हालत में सांप बैठे हुए थे जिन्हें बरामद करवा कर वन विभाग के सुपुर्द किया है।