Highlights

इंदौर

होटल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक

  • 07 May 2022

इंदौर। छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित एक होटल की तीसरी मंजिल से युवक ने छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे की है। पटेल प्रतिमा के पास स्थित होटल पूनम की तीसरी मंजिल से सुनील श्रीवास्तव निवासी लखनऊ ने छलांग लगा दी। वह दो-तीन दिन से होटल में ठहरा हुआ था। उसे गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने स्वजन को सूचना दी है। मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।