इंदौर। हरियाणा का एक युवक कंपनी के काम से इंदौर आया था। यहां वह पालिका प्लाजा के सामने आराम होटल सियागंज में रुका हुआ था, जहां से कल उसका बैग चोरी हो गया। घटना के बाद बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
पुलिस के अनुसार फरियादी अशोक कुमार ङ्क्षसह ने शिकायत में बताया कि वह हरियाणा का है और इंदौर कंपनी के काम से आया था। इसके चलते वह पालिका प्लाजा के सामने आराम होटल में रुका था। कल रात 9 बजे जब वह होटल से चेक आउट करने पहुंचा। इसी दौरान वह बैग सोफे पर रखकर बिल बनवाने काउंटर पर पहुंचा। इधर, सोफे पर बदमाश टोपी लगाकर बैठा था। मौका देख वह बैग चुराकर भाग निकला। मामले में फरियादी ने पुलिस को शिकायत की। इधर, पुलिस पीडि़त की एफआईआर लिख ही रही थी कि बदमाश जेल रोड पर बैग में रखा मोबाइल और लैपटॉप बेचने पहुंचा। इसकी जानकारी जैसे ही एमजी रोड पुलिस को लगी तो उन्होंने बदमाश को धरदबोचा।
इंदौर
होटल से युवक का बैग चोरी
- 06 May 2022



