इंदौर। गुरुवार देर रात होमगार्ड जवान को अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। उन्होंने दूसरे जवानों को फोन कर बुलाया और वे एमवाय अस्पताल लेकर गए। घायल अवस्था में डॉक्टरों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। घटना एमआईजी थाने के पीछे की है। होमगार्ड जवान का नाम किशोर सिंह राठौर है। वे आजाद नगर होमगार्ड ष्ठस्क्क के यहाँ पदस्थ हैं। पुलिस ने होमगार्ड जवान किशोरसिंह से पूछताछ शुरू कर दी है।
नशे के लिए कर दिया घायल
उधर, लसूडिय़ा इलाके के स्मृति कालेज के सामने भी नशे के पैसे नहीं देने पर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। समर पार्क कालोनी में रहने वाले राजनंदन जाधव स्मृति कालेज एमआर 11 से गुजर रहे इसी दौरान बाइक पर आए चोर लोगों ने उन्हें रोका और बोला कि नशे-पत्ते के लिए पैसा चाहिए। जाधव ने इनकार किया तो बदमाशों ने इन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया। लसूडिय़ा पुलिस के मुताबिक आरोपियों के नाम शहजाद,लारेंस,अरशद उर्फ शाहरुख उर्फ फिरोज के नाम पता चले हैं। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
यहां भी नशे के लिए कार सवार पर हमला
लसूडिय़ा पुलिस ने नशे के लिए हमले के मामले में केस दर्ज किया है। चन्द्रशेखर मालवीय,राजीव आवास विहार कालोनी के मुताबिक घटना स्कीम नंबर 136 चौराहे के पास की है। दो बदमाश बाइक पर आए और कार के सामने बाइक अड़ाकर कार रोक ली। उसके बाद मालवीय से कहा कि हमें नशीले पावडर के लिए दो हजार रुपए चाहिए। इनकार करने पर गाली गलौज करते हुए एक आरोपी ने मालवीय को चाकू मार दिया है। पुलिस के मुताबिक चाकू मारने वाले आरोपी की पहचान हमलावर छोटू ठाकुर के रुप में हुई है। वह श्रमिक इलाके में रहता है। उसके साथी का नाम नरेश पता चला है। दोनों की तलाश की जा रही है।
इंदौर
होमगार्ड जवान पर हमला, थाने के समीप बदमाशों ने मारे चाकू
- 19 Aug 2022



