इंदौर। मौसम के बदलाव के साथ हेरिटेज ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी घटने लगी है। एक समय ट्रेन में फुल वेङ्क्षटग थी, वहीं अब आधी सीटें खाली हैं। यात्रियों की घटती संख्या के चलते कोच को लॉक कर चलाया जा रहा है। हालांकि रेलवे को क्रिसमस और नए साल में यात्रियों की संख्या बढऩे की उम्मीद है।
त्योहार के बाद ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से कमी आई है। रविवार और शनिवार को ही ट्रेन में यात्रियों की संख्या अधिक रह रही है। शेष पांच दिन ट्रेन को दो कोच को लॉक कर चलाना पड़ा रहा है। सोमवार को पांच कोच की इस ट्रेन में 120 से भी कम यात्रियों ने सफर किया। शनिवार और रविवार पर्यटक इस ट्रेन में सफर करने का लुफ्त उठा रहे हैं। चूंकि बारिश के दौरान इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बहुत अधिक रहती थी, लेकिन अब मौसम में बदलाव के बाद तेजी से यात्रियों की संख्या कम होने लगी है। शनिवार-रविवार को सामान्य और विस्टाडोम कोच में कम वेङ्क्षटग देखने को मिल रही है। वहीं सोमवार से शुक्रवार तक ट्रेन में आसानी से टिकट मिल रहे है। सोमवार को भी सेकंड क्लास में करीब 70 और विस्टाडोम कोच के लिए करीब 40 पर्यटक ही पहुंचे। ऐसे में रेल कर्मचारियों ने दो में से एक विस्टाडोम कोच को बंद कर यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया। वहीं सेकंड क्लास के एक कोच लॉक कर दिया गया। अब रेलवे को आने वाले त्योहार क्रिसमस और न्यू ईयर सेलीब्रेशन से काफी उम्मीदें हैं।
इंदौर
हैरिटेज ट्रेन में घटे यात्री, आधी से अधिक सीेटें खाली
- 09 Nov 2022