Highlights

इंदौर

हत्या कर बोरे में बंद कर लाश फेंकी,शरीर का उपरी हिस्सा गायब

  • 30 Aug 2022

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश एक युवक की है और उसकी हत्या हुई है। उसके दोनों पैर चुनरी से बांध दिए थे। शरीर का आधा हिस्सा भी गायब है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके चलते क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे है, जिससे कोई सुराग मिल सके।
खजराना पुलिस के मुताबिक शहीद पेट्रोल पंप के पास खाली जगह पर एक बोरे में लाश फेंकी गई थी। नगर निगम के कर्मचारियों ने सफेद रंग का बोरा देखा और पुलिस को सूचना दी। शव के दोनों पैर चुनरी से बंधे हुए थे। शव का ऊपरी हिस्सा गायब है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। टीआइ दिनेश वर्मा के मुताबिक हत्या किसी दूसरे स्थान पर हुई है। आरोपित पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को फेंककर गए है।
इसी तरह खजराना क्षेत्र में करीब डेढ़ साल पहले एक युवती की लाश फेंकी गई थी। इस मामले में भी पुलिस आरेापियों का पता नहीं लगा पाई है। फिलहाल पुलिस ने युवक की शिनाख्ती के लिए गुमशुदाओं की जांच शुरू कर दी है।