इंदौर। हत्या के मामले में फरार दंपति को आखिरकार क्राइम ब्रांच ने मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इनकी पुलिस को तीन माह स तलाश थी।
क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि 2018 में खुड़ैल थाना क्षेत्र के कम्पैल में सपना पति भूपेंद्र सिंह निवासी बाणगंगा की हत्या की गई थी। उसकी लाश एक कुएं में सूटकेस में बंद मिली थी। लाश मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि उसकी पड़ोस में रहने वाले सुनील और बबीता ने हत्या की है। इसके बाद उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस हत्याकाण्ड में पुलिस ने सुनील पिता अमरसिंह और उसकी पत्नी बबीता दोनों निवासी शीलनाथ कैंप कुलकर्णी का भट्टा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इसके बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने इनाम घोषित किया था। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्या में फरार सुनील और उसकी पत्नी बबीता मुम्बई में फरारी काट रही है। इस सूचना के बाद एक टीम को दोनों को पकडऩे के लिए मुम्बई भेजा गया। पुलिस ने दोनों को वहां से हिरासत में लिया है। इनके आगे की कार्रवाई के लिए खुड़ैल पुलिस को सौंपा गया है।
इंदौर
हत्या मामले में फरार दंपति को पकड़ा, तीन साल से काट रहे थे मुम्बई में फरारी
- 21 Jul 2022