इंदौर। हर घर तिरंगा अभियान में इंदौर के उद्योगपति और व्यापारी भी सहयोग करेंगे। व्यापारी प्रमुख बाजारों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। साथ ही उद्योगपति और व्यापारी अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों को भी अभियान के प्रति जागरूक करेंगे। इस सिलसिले में सोमवार को सिटी बस कार्यालय में बैठक हुई। प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर पवन जैन और औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में तय हुआ कि तीन अगस्त को दोपहर तीन बजे से दो सत्रों में उद्यमियों और व्यापारियों की अलग-अलग बैठकें की जाएंगी। इसमें जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय ध्वज के वितरण और अन्य सहयोग पर चर्चा की जाएगी।
इंदौर
हर घर तिरंगा अभियान में उद्योगपति और व्यापारी भी करेंगे सहयोग
- 03 Aug 2022



