- हिन्द गर्जना संस्था का गोरकुण्ड पर फाग उत्सव कल, बजरबट्टू सम्मेलन की बड़ी तैयारी_*
- मल्हारगंज में निकलेगी आरएसएस की फाग यात्रा, हिन्द रक्षक ने टेसू के रंग की शुरू की तैयारी_
इंदौर। धुलेंडी शहरभर में धूमधाम से मनी और अब बारी रंगपंचमी की है, जिसमें परम्परागत रूप से मध्य क्षेत्र से गेर निकाली जाएगी। इंदौर की गेर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए एक बार फिर प्रयास किए जाएंगे। सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ प्रस्ताव तैयार कर भेजेंगे। गेर को लेकर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर टूरिज्म प्रमोशनल काउंसिल के माध्यम से आयोजित भी किया गया है। पुलिस-प्रशासन ने गेर आयोजकों को बेहतर प्रबंधन और अनुशासन का पूरा ध्यान रखने तथा वॉलेंटियर की सूची सौंपने के निर्देश भी दिए। अरसे से इन्दौर रंगपंचमी पर ही असली रंग खेलता हैं। होली प्रतीकात्मक हो चली थी लेकिन बुधवार को शहर का नजारा रंगपंचमी जैसा था। 4 दिन बाद रंगपंचमी भी रंगों की बारात लेकर आ रही हैं। पुराने इन्दौर में इसकी तैयारी जबरदस्त रूप से शुरू हो गई हैं। रंगारंग गेर और फाग यात्राओं से शहर का पश्चिमी हिस्सा सराबोर होगा।
पुराना इन्दौर रंगपंचमी तक के 4 दिन भी रंगों की खुमारी इस शहर से उतरने नही देगा। 10 मार्च को गोरकुण्ड ( अहिल्यापुरा) में फागोत्सव का रंग चढ़ेगा। यहां संस्था हिन्द गर्जना, और सत्तू शर्मा मित्र मंडल ने द्वारका मंत्री के सुमधुर फाग गीतों की जाजम बिछाई हैं। 11 मार्च को अशोक चौहान चांदू मित्र मंडल का मशहूर बजरबट्टू सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन का केंद्र भी मल्हारगंज ही बनेगा जहा रात 3 बजे तक हंसी ठिठोली की महफिल जमेगी। इसके पहले बजरबट्टूओ की बारात निकलेगी जिसमे शहर के मीडियाकर्मी बजरबट्टू बनकर सड़को पर विभिन्न स्वांग रचकर निकलेंगे। 11 मार्च को ही गोरकुण्ड चौराहे पर बुरा न मानो होली है नाम से एक पोस्टर प्रदर्शनी भी प्रदर्शित होगी। इस प्रदर्शनी में शहर के नेताओ को कार्टून के रूप में चुटीले अंदाज में पेश किया जाएगा। राष्ट्रीय कवि और भाजपा के वरिष्ठ नेता पं सत्यनारायण सत्तन इस कार्टून गैलेरी का शुभारंभ करेंगे।
इंदौर
अब शहर पर चढ़ेगी रंगपंचमी की मस्ती, रंगारंग गेर, फाग यात्राओं की तैयारी शुरू_
- 10 Mar 2023