कोलकाता. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मैदान इलाके में जिस महिला को जिंदा जला दिया गया था, उसकी मौत हो गई है. ईडन गार्डन्स के पास एक 30 साल की महिला को कथित तौर पर केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया गया था. गंभीर रूप से झुलसी महिला का SSKM अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया.
ये घटना 3 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे गंगा सागर मैदान के पास हुई थी. आरोपी की पहचान सिद्धार्थ चारीवाल के रूप में हुई है जिसने पीड़िता को उस सुनसान इलाके में बुलाया. यहां मृतका और आरोपी के बीच किसी बात पर बहस हुई. बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने महिला पर केरोसिन डालकर उसे आग लगा दी.
मृतका की मां के मुताबिक, उनकी बेटी को एक इंटरव्यू के बहाने गंगा सागर मैदान बुलाया गया था. उन्होंने जब शाम 4 बजे जब बेटी को फोन किया, तो एक पुलिस अधिकारी ने फोन उठाया और घटना की जानकारी दी. इस हादसे में उनकी बेटी 90 प्रतिशत तक जल चुकी थी. मरने से पहले महिला ने अपनी मां और पुलिस को दिए बयान में बताया था कि सिद्धार्थ ने ही उस पर केरोसिन डालकर आग लगाई थी.
साभार आज तक
देश / विदेश
इंटरव्यू का झांसा और फिर खौफनाक अंत: SSKM अस्पताल में महिला की मौत, आरोपी सिद्धार्थ चारीवाल की तलाश तेज
- 06 Apr 2026



