Highlights

देश / विदेश

खुशियां मातम में बदलीं: चंबा में खाई में गिरी बोलेरो, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत से कोहराम, मृतकों में 3 सगे भाई शामिल

  • 18 Jun 2026

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मुंडन संस्कार में शामिल होकर लौट रहे लोगों की गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में तीन सगे भाई बताए जा रहे हैं। यह हादसा पुखरी-मसरूंड मार्ग पर बुधवार रात को हुआ। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मरने वालों में सभी लोग महल गांव के बताए जा रहे हैं। यह सभी लोग काकड़ोथा गांव में मुंडन संस्कार की धाम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद लोगों ने शवों को खाई से निकाला और फिर मामले में पुलिस भी मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे क्रैश बैरियर नहीं थे। अगर क्रैश बैरियर होते तो इन लोगों की जान बच सकती है। वहीं हादसे की जानकारी देते हुए एसपी चंबा विजय सकलानी ने बताया कि सभी शवों को खाई से निकाल लिया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास यह हादसा हुआ है। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। यह सभी मुंडन संस्कार की धाम खाने के बाद बोलेरो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।
साभार नवभारत टाइम्स